झुंझुनू: उदयपुरवाटी में होटल व्यवसायी पर हमले का मामला, सात दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर आंदोलन स्थगित
उदयपुरवाटी में होटल व्यवसायी पर हुए हमले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रशासन और व्यापारियों के शिष्टमंडल के बीच वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को सात दिन के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा। बंद के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह और डीएसपी हरजिंदर सिंह के साथ शिष्टमंडल की वार्ता हुई