झुंझुनू: नगर परिषद और यातायात पुलिस कर्मियों ने झुंझुनू शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटवाया और किया ज़ब्त
झुंझुनू नगर परिषद की टीम और यातायात इंचार्ज हरफूल सिंह के नेतृत्व में शनिवार सुबह 11:00 के आसपास सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया गया जिसके चलते शहर के पीरू सिंह सर्किल से लेकर हवाई पट्टी तक दुकानों के बाहर सड़कों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया और जो चबूतरे जो बनाए गए थे उनका तोड़ा गया और सामान को भी जप्त किया गया है