झुंझुनू: यातायात प्रभारी हरफूल सिंह ने बताया कि रविवार को हटाएंगे गांधी चौक, नेहरू बाजार और एक नंबर रोड से अतिक्रमण
झुंझुनू यातायात प्रभारी हर फूल सिंह मीणा ने शनिवार शाम 6:00 बजे के आसपास मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि रविवार को झुंझुनू के नेहरू बाजार गांधी चौक और रोड नंबर एक पर से सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा, और जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी यातायात प्रभारी ने बताया कि लंबे समय से दुकानदारों को चेतावनी दे रहे हैं अब जप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है