दमोह: नूरी नगर में वृद्ध महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, सीएसपी एचआर पांडे ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Apr 28, 2026 दमोह के नूरी नगर महाकाली मंदिर के पास किराए के मकान में 60 वर्षीय सरीफन बी मृत मिलीं। सुबह दरवाजा खुला मिलने पर पड़ोसियों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर महिला के मुंह में कपड़ा व कपड़े अस्त-व्यस्त मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सीएसपी एचआर पांडे, टीआई मनीष कुमार पहुंचे। पुलिस ने मकान सील कर जांच शुरू की। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।