गोरखपुर: अस्पताल से जेनरेटर चोरी का खुलासा, मैनेजर को किया गया गिरफ्तार
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में अस्पताल से 25 केवी जेनरेटर चोरी के मामले में पुलिस ने अस्पताल के मैनेजर राजेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ राज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कर्ज के चलते जेनरेटर चोरी कर बेचने की योजना बनाई थी। क्रेन और डीसीएम की मदद से जेनरेटर अस्पताल से बाहर निकालकर सिक्टौर क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास छिपाया गया था।