सूरजपुर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में लगा वाटर फिल्टर, आमजन को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा
सूरजपुर जिले के लटोरी तहसील परिसर में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से वाटर फिल्टर स्थापित किया गया है। इससे तहसील कार्यालय आने वाले ग्रामीणों, किसानों और आमजनों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। मंत्री के निर्देश पर स्थापित इस सुविधा से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा।