फूलपुुर: गगौर गांव में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प
गगौर गांव में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। मारपीट में दोनों तरफ से करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार 12 बजे मामले की जानकारी सामने आई।