घाघरा: नाथपुर गांव में अयोध्या राम मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Jan 22, 2026 अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर नाथपुर गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा नाथपुर बजरंग बली मंदिर से प्रारंभ होकर नाथपुर केरा झरिया डैम तक पहुंची।कलश यात्रा के दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा।