घाघरा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने की। बैठक में आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने प्रखंड के सभी पूजा समितियों से पूजा एवं विसर्जन बेहतर शांतिपूर्ण माहौल में करने को कहा।