देहरादून: दून पुलिस ने सभी थानों में पीस कमेटी के साथ की गोष्ठी, बकरीद को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की
बकरीद के मद्देनजर दून पुलिस की पीस कमेटी के साथ गोष्ठी आयोजित की गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में पीस कमेटी सदस्यों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में आगामी बकरीद को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।