बोध गया: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: बोधगया में पर्यटन ठप्प, बुद्ध पूर्णिमा पर पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट
Bodh Gaya, Gaya | Apr 16, 2026 मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल बोधगया पर साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध इस स्थल पर इन दिनों पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बुद्ध पूर्णिमा जैसे बड़े धार्मिक अवसर पर भी इस बार अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाएगी।