तेघरा: दरगहपुर गांव में काली पूजा के बाद स्थानीय लोगों ने प्रतिमा का गंगा नदी में विसर्जन किया
दरगहपुर गांव में काली पूजा संपन्न होने के बाद मां काली के प्रतिमा को गंगा नदी में विसर्जन किया गया।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।लोगों ने बताया कि मां काली श्रद्धा और भक्ति की प्रतिमूर्ति है और बड़े ही श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में पूजा संपन्न हुआ और सोमवार को दिन के दो बजे प्रतिमा का गंगा नदी में विसर्जन किया गया।