कल्याणपुर: हजपुरवा में जॉब कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को मनरेगा जॉब कार्ड बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें दर्शनों लोगो का जॉब कार्ड बनाया गया।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रमेश शर्मा,उप सरपंच रजनीश कुमार,रोजगार सेवक संजीत कुमार आदि मौजूद थे।समाचार प्रेषण तक मंगलवार को 2 बजे तक शिविर जारी था।