कहरा: सहरसा: सदर थाना के यादव चौक पर पुलिस ने लावारिस मारुति वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की
Kahara, Saharsa | Jun 24, 2025 पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना के यादव चौक के पास विदेशी शराब लोडेड मारुति वैन खड़ी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर लावारिश हालात में खड़ी मारुति वैन को जब्त कर सदर थाना लाया। तलाशी के क्रम में वैन के अंदर बॉडी में छुपाकर रखा विभिन्न ब्रांडों का कुल 750 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस कांड दर्ज कर कारोबारी की खोज शुरू दिया है।