कहरा: कारगिल युद्ध में शहीद रमन झा के परिवार को बनगांव में 4 सदस्यीय टीम ने किया सम्मानित
Kahara, Saharsa | Jun 24, 2025 भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध में शहीद हुए सहरसा जिला के बनगांव गांव के लाल रमण झा के परिजनों को कारगिल से आए चार सदस्यीय टीम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. कारगिल ब्रिगेड की इस पहल ने एक बार फिर से भारतीय सेना की देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया है.