अशोक नगर: खाई खेड़ा गांव में बच्चों के खेलने के विवाद के बाद एक युवक पर तीन लोगों ने लाठी डंडों से किया हमला
अशोकनगर जिले के खाई खेड़ा में बच्चों का खेलते समय हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के खाई खेड़ा गांव निवासी वीरु पुत्र अमरदास बैरागी के साथ बुधवार को शाम 7 बजे गांव के ही शिव कुमार, राहुल, बंटी ने लाठी से से मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल ने बताया कि आरोपियों के बच्चों के साथ उसका बेटा खेल रहा था।