इटारसी: इटारसी के नीलम वेयर हाउस में मूंग उपार्जन कार्य के लिए कलेक्टर ने तौल काँटो का किया पूजन अर्चना, कलेक्टर ने उठाए बोरे
जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन का विधिवत शुभारंभ बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे इटारसी स्थित नीलम वेयरहाउस से किया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पूजा-अर्चना के साथ खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया तथा किसानों के साथ तौल कांटों का पूजन कर स्वयं बोरी उठाकर तौल कांटे पर रखी और उपार्जन की औपचारिक शुरुआत की।शुभारंभ के उपरांत उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया।