शाहबाद: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 55 देशी शराब के क्वार्टर किए गए जब्त
Shahbad, Baran | Aug 30, 2026 केलवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 55 देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रामकरण के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।