बरौनी: कल्पवास मेला समाप्त होने के बाद सिमरिया गंगा घाट पर कचरे का अंबार, स्थानीय लोगों को बीमारी का डर
कल्पवास मेला समाप्त होते हैं सिमरिया गंगा घाट पर चारों तरफ कचरे का भीषण अंबार लग गया है।जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान है।पत्रकार के द्वारा जब बुधवार को शाम चार बजे के करीब घाट का निरीक्षण किया गया तो स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से सरकार के द्वारा का योजनाएं चलाई जा रही है।लेकिन घाट पर व्याप्त कचरा बहुत बड़ी समस्या है।