कुटुंबा: अंबा में होटल पर छापेमारी, बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, होटल संचालक पर होगी कार्रवाई
औरंगाबाद जिले में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा के निर्देश पर गठित श्रम विभाग की धावा दल ने गुरुवार को कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबा चौक के समीप हरिहरगंज रोड में संचालित एक होटल में छापेमारी कर एक नाबालिग बाल श्रमिक को मुक्त कराया।