बैजूकुरा पंचायत भवन परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण पांचवें दिन संपन्न हो गया। इस अवसर पर बताया गया कि प्रखंड उद्यान मित्र संजय कुमार सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था जिसमें मशरूम के उत्पादन करने के तौर तरीके प्रतिभागियों को बताया गया और विभिन्न सामग्री का भी निशुल्क वितरण किया गया।