शाहजहांपुर: पूर्व प्रधान ने सिपाही पर बाइक से टक्कर मारकर पत्नी-बेटे समेत घायल करने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में एक पूर्व प्रधान ने सिपाही पर मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सिपाही पर शराब के नशे में होने, विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढकिया तिवारी के पूर्व प्रधान सुमित भदौरिया के