पलामू में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए और इस पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। मंगलवार शाम सात बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के मेजर मोड़ एवं कोयल रिवर फ्रंट से दो दर्जन से अधिक वाहन जप्त किये गए।