टूंडला: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर टूंडला तहसील परिसर में वोटरों को दिया गया ईवीएम का प्रशिक्षण
आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर मतदाताओं को ईवीएम प्रशिक्षण दिया गया। टूंडला तहसील परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में एसडीएम शिवध्यान पांडे, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदाताओं को ईवीएम से वोट डालने की पूरी जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की गई।