वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, मधु किश्वर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2026 वाराणसी जिला मुख्यालय पर खुर्शीदा बानो के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सामाजिक टिप्पणीकार मधु पूर्णिमा किश्वर के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उनका पुतला दहन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भड़काऊ और भ्रामक टिप्पणियां समाज की एकता और सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं।