बांसवाड़ा: ऐतिहासिक डायलाब तालाब बना बदबू का अड्डा, जलकुंभी की सड़न से मॉर्निंग वॉकर्स बेहाल, नगर परिषद से तत्काल सफाई की गुहार
ऐतिहासिक डायलाब तालाब में फैली जलकुंभी अब स्थानीय निवासियों और मॉर्निंग-इवनिंग वॉकर्स के लिए गंभीर समस्या बन गई है। तालाब में बड़े पैमाने पर जलकुंभी जमा होने और उसके सड़ने से उठने वाली तेज बदबू ने आसपास के वातावरण को पूरी तरह दूषित कर दिया है, जिससे रोजाना सैर के लिए आने वाले नागरिकों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।स्थानीय निवासी अजीत सिंह ने बताएं हालात।