महोबा: ननौरा में कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़े, बेल्ट से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Sep 21, 2026 इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी के बाद छात्र लात-घूंसों और बेल्ट से एक-दूसरे को पीटते नजर आए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटते और अन्य छात्र-छात्राएं भागते दिख रहे हैं। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है।