कालपी: कालपी में हाईवे की क्षतिग्रस्त रेलिंग को ठीक किया गया, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदम
Kalpi, Jalaun | May 15, 2026 कालपी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना शुरू कर दिया है, वही शुक्रवार दोपहर 3 बजे हाईवे किनारे पैदल सुरक्षा रेलिंग लगाने और क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत का कार्य कराया गया, ताकि लोग अनाधिकृत कटों से सड़क पार न कर सकें, वही लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कदम उठाया गया है।