बिलग्राम: मलकंठ मोहल्ले में शादी से पहले पारिवारिक विवाद, दूल्हे के पिता समेत 2 लोग घायल, CHC में भर्ती
Bilgram, Hardoi | Apr 25, 2026 बिलग्राम नगर में शादी समारोह से पहले पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है यहाँ दूल्हे के पिता समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए CHC भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मलकंठ में एक परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट होने लगी