कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, साजा में अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर योग की सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह से ओत-प्रोत रहा तथा प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
#bemetara