जांजगीर: ग्राम पेंड्री में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
जांजगीर-चांपा जिले के पेंड्री गांव में एक 19 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान अजय कश्यप पिता भगतराम कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर के पीछे बाड़ी से लगे खेत में पेड़ पर फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।