सरैया: गिद्दा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव घर से सरैया पुलिस ने किया बरामद
सरैया थाना क्षेत्र गिद्दा गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव घर से सरैया पुलिस ने बरामद किया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा दिया है ।देर शाम तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया था।मृतिका की पहचान थाना क्षेत्र के गिद्दा गांव निवासी जंग बहादुर महतो के पुत्र पप्पू महतो की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुआ है