कोरबा: पुरानी रंजिश में मोबाइल दुकानदार को रातभर बंधक बनाकर पीटा, लेनदेन विवाद में महिला ने भी दर्ज कराई छेड़छाड़ की शिकायत
Korba, Korba | Jul 4, 2026 कोरबा जिले के कोहड़िया क्षेत्र में मोबाइल और पैसों के पुराने लेनदेन का विवाद हिंसक हो गया। मोबाइल दुकान संचालक विकास दुबे को कथित तौर पर एक नाबालिग और उसके परिजनों ने बंधक बनाकर पूरी रात बेरहमी से पीटा।हमले में उसके सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि एक हाथ की हड्डी भी टूट गई। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।