मेड़ता: गोटन के टालनपुर में एक मकान से ₹16 लाख के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
Merta, Nagaur | May 15, 2024 गोटन थाना क्षेत्र का टालनपुर गांव के चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया है।गोटन थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया-चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और 16 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस पूरे मामले में पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया इसके साथ ही मामला दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू की गई है।