मेड़ता: मेड़ता क्षेत्र के हिरणखुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बाड़े में काम कर रही एक महिला की हुई मौत
Merta, Nagaur | May 12, 2024 मेड़ता क्षेत्र के हिरणखुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बाड़े में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 53 साल की इंद्रा देवी पत्नी रामनिवास मेहरिया उठी और बाड़े में रखे कुछ सामान को बारिश से भीगने से बचाने के काम में जुट गई। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से इंद्रा देवी की मौत हो गई।