मेड़ता: गोटन थाना पुलिस ने स्कूलों में चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, लीलिया क्षेत्र से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Merta, Nagaur | May 14, 2024 गोटन थाना पुलिस ने स्कूलों में चोरी करने वाली एक गैंग का पर्दाफाश किया है। थानाधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को लिलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से स्कूलों से चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक आइटम ,तीन बाइक बरामद की गई है। आरोपियों ने नागौर जिले के साथ-साथ पाली जिले में भी वारदातों को अंजाम दिया है।