Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

हल्द्वानी: बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, SSP मंजूनाथ ने किया खुलासा हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का कान का कुंडल भी बरामद कर लिया गया है। इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।30 जुलाई 2026 को जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला निवासी चम्पा देवी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 117/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में मुखानी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मैन्युअल और तकनीकी सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की पहचान की। 1 अगस्त को पुलिस ने रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय (22 वर्ष) और सूरज जोशी (20 वर्ष) निवासी बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अजय की तलाशी के दौरान उसके पास से लूटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कबाड़ बीनने का काम करते हैं।पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अजय के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है और उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।एसएसपी नैनीताल ने मामले का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस और एसओजी टीम की सराहना करते हुए पूरी टीम को ₹2,500 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है डॉ मंजूनाथ टीसी सीसीपी

MORE NEWS

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Bajpur, Udham Singh Nagar | Aug 1, 2026

नवनियुक्त एसडीएम ऋचा सिंह के आश्वासन पर स्क्रैप घोटाले को लेकर 11वें दिन धरना समाप्त

नवनियुक्त एसडीएम ऋचा सिंह के आश्वासन पर स्क्रैप घोटाले को लेकर 11वें दिन धरना समाप्त

Bajpur, Udham Singh Nagar | Aug 1, 2026

खटीमा से बड़ा संदेश—धर्मांतरण पर और कड़े कानून के संकेत, थारू समाज का मिला समर्थन
-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा दौरे के दौरान एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित जनजाति संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने थारू जनजाति के लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के विकास, उनके अधिकारों की सुरक्षा और धर्मांतरण के मामलों पर सरकार के रुख को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। जनजाति संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में थारू समाज के लोग मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने थारू जनजाति में धर्मांतरण के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय को गंभीरता से देख रही है और आवश्यकता पड़ने पर धर्मांतरण से जुड़े मामलों में और अधिक सख्त कानून बनाने पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वागत किया। संवाद कार्यक्रम के अंत में जनजातीय समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और विभिन्न मांगों पर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।,पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

खटीमा से बड़ा संदेश—धर्मांतरण पर और कड़े कानून के संकेत, थारू समाज का मिला समर्थन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा दौरे के दौरान एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित जनजाति संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने थारू जनजाति के लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के विकास, उनके अधिकारों की सुरक्षा और धर्मांतरण के मामलों पर सरकार के रुख को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। जनजाति संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में थारू समाज के लोग मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने थारू जनजाति में धर्मांतरण के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय को गंभीरता से देख रही है और आवश्यकता पड़ने पर धर्मांतरण से जुड़े मामलों में और अधिक सख्त कानून बनाने पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वागत किया। संवाद कार्यक्रम के अंत में जनजातीय समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और विभिन्न मांगों पर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।,पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Bajpur, Udham Singh Nagar | Aug 1, 2026