नवाबगंज: रसौली में गुड्डू समोसा के सामने भारी मात्रा में गंदगी जमा होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश, सफाई की उठाई मांग
मसौली विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसौली में गुड्डू समोसा के सामने भारी मात्रा में गंदगी जमा होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सड़क किनारे फैले कूड़े के ढेर और दुर्गंध के कारण राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि काफी समय से इस क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई नहीं कराई गई है।