द्वारका: द्वारका से 3 महिलाओं सहित 16 विदेशी किए गए डिपोर्ट
अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करके उन्हें डिपोर्ट करने को लेकर चलाए गए अभियान में द्वारका जिला पुलिस ने 3 महिला सहित 16 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया है। इन 16 को जिला पुलिस की अलग-अलग यूनिट और थाना की पुलिस टीम ने कार्रवाई करके वापस भेजा है। इन 16 में बांग्लादेशी नाइजीरिया गुनिया और उज्बेकिस्तान के नागरिक थे।