द्वारका: द्वारका जिले की अंतिम बरगलरी सेल टीम ने 1 वांटेड बदमाश को किया गिरफ्तार, 2 महीने में 14 वारदातों को अंजाम दिया था
द्वारका जिले की एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने 1 वांटेड हैबिट्यूल और एक्टिव बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वांटेड बदमाश की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, यह विकासपुरी का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने 2 सोने की रिंग, एक सोने का इयररिंग, 5 LED टीवी, 3 मोबाइल, 1 लैपटॉप, चोरी के सिक्के, मंदिर की 1 बड़ी घंटी और 1 सिलेंडर बरामद किया है।