बक्सर: फर्जी प्रमाण पत्रों पर बहाल जिले के तीन शिक्षकों को डीइओ ने बर्खास्त करने का बीईओ को दिया निर्देश
Buxar, Buxar | Jun 26, 2024 ब्रह्मपुर प्रखंड के तीन शिक्षकों को बर्खास्त करने का जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल द्विवेदी ने ब्रह्मपुर बीईओ को आदेश दिया है. तीनों शिक्षकों के मैट्रिक प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पायी गई है. यह प्रमाणपत्र तीनों शिक्षकों ने अपनी नियुक्ति के समय नियोजन इकाई को दिया था। जांच में पाया गया कि तीनों के मैट्रिक शैक्षणिक पत्र में गड़बड़ी है।