बक्सर: पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय कक्ष में लगाया जनता दरबार, फरियादियों की फरियाद सुन संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश.
Buxar, Buxar | Jun 26, 2024 पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार ने अपने कार्यालय में जनता दरबार में जन सुनवाई मंगलवार को की. जहां पूरे जिले से एक दर्जन से ज्यादा फरियादी अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार में शामिल हुए. फरिवादियों की शिकायतों और समस्याओं को सुना गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की फरियादें बारी-बारी से सुनी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए.