मनकापुर: पंडित पुरवा के मधुपुर में दीवार तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज
Mankapur, Gonda | Feb 26, 2024 पंडितपुरवा के मधपुर निवासी वासुदेव यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी रामराज व इनके बेटे लल्ला, सुभाष, राजू उनकी दीवार तोड़ने लगे। जब मना किया तो लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। हल्ला गुहार करने पर भतीजा राकेश व बेटी सोनिका बीच बचाव करने आए तो विपक्षी लोगों ने उन्हें भी मारे पीट तथा धमकी दी।