मनकापुर: महेवा नानकार गांव निवासिनी महिला ने विपक्षियों के विरुद्ध दर्ज कराया केस
Mankapur, Gonda | Feb 25, 2024 महेवा नानकार निवासिनी राजपति ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। तहरीर में कहा है कि, विपक्षी अनिल मौर्या व कर्मदानी जो मेरे गाँव के ही है। वो मेरे कुत्ते को मार पीट रहे थे। जब मैं बोली तो गाली गलौज देकर लात, मूका, व लाठी से मारे पीटे है, और जान से मारने की धमकी दिए है। SHO ने बताया तहरीर के आधार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।