औरैया: फफूंद थाना में थाना समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें, 15 में से 7 का हुआ मौके पर निस्तारण
शासन के निर्देश पर थाना स्तर पर फफूंद थाने में शनिवार सुबह करीब 11 बजे से 2 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने की। उन्होंने फरियादियों की शिकायत सुनने के वाद मौके पर उनका निस्तारण करवाया। समाधान दिवस में 15 शिकायत आई जिसमे से सात शिकायतो निस्तारण किया गया।