औरैया: दिबियापुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नवोदय स्कूल जाने वाली सड़क से 2 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी औरैया अभिजित आर. शंकर के पर्यवेक्षण में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा के निर्देशन में व सीओ सदर महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में शुक्रवार देर रात्रि करीब साढ़े11 बजे थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर- योगेन्द्र प्रताप सिंह, नितिन कुमार को गिरफ्तार किया गया ।