औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के चिटकैयन पुरवा गांव में 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट में 6 लोग हुए घायल, मामला हुआ दर्ज
दिबियापुर थाना क्षेत्र के चिटकैयन पुरवा गांव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हुए हैं। वहीं पीड़ित द्वारा थाने में दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।