बिसौली: बिसौली में बदलते मौसम से वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ा, चिकित्सक ने दी सतर्क रहने की सलाह
Bisauli, Budaun | Apr 12, 2026 बदलते मौसम ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में बढ़ती गर्मी के चलते बिसौली क्षेत्र में वायरल बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिसौली नगर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज माहेश्वरी ने रविवार को 5 बजे करीब जानकारी दी।