बिलग्राम: मोहिद्दीनपुर पिपनिया गांव में पत्नी से नोकझोंक के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर पिपनिया गांव में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।गांव निवासी 23 वर्षीय पवन की शादी वर्ष 2023 में बिहार के सीवान निवासी रोशनी से हुई थी। दंपति की एक सवा साल की बेटी है।