मुहम्मदाबाद: गाजीपुर में व्यापारियों से इनकम टैक्स के फर्जी अधिकारी बनकर अवैध वसूली के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
गाजीपुर में इनकम टैक्स विभाग का नाम लेकर व्यापारियों से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शादियाबाद बाजार में व्यापारियों की सूझबूझ और एकजुटता से इस गैंग की साजिश नाकाम हो गई। आरोप है कि गिरोह के सदस्य खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर दुकानों पर फर्जी छापेमारी करते थे और कार्रवाई का डर दिखाकर व्यापारियों से मोटी रकम वसूलते थे।